जबलपुरः मुख्यमंत्री का हुआ जगह-जगह स्वागत, पदोन्नति मिलने पर अधिकारी-कर्मचारियों ने जताया आभार

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुरः मुख्यमंत्री का हुआ जगह-जगह स्वागत, पदोन्नति मिलने पर अधिकारी-कर्मचारियों ने जताया आभार


जबलपुरः मुख्यमंत्री का हुआ जगह-जगह स्वागत, पदोन्नति मिलने पर अधिकारी-कर्मचारियों ने जताया आभार


जबलपुरः मुख्यमंत्री का हुआ जगह-जगह स्वागत, पदोन्नति मिलने पर अधिकारी-कर्मचारियों ने जताया आभार


जबलपुर, 01 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में लिये जा रहे फैसलों तथा विकास कार्यों की दी जा रही सौगातों के लिये शनिवार को जबलपुर प्रवास पर आए मुख्यमंत्री डॉ यादव का सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं लम्बे समय बाद पदोन्नति मिलने से अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी मुख्यमंत्री डॉ यादव पर पुष्प वर्षा कर आभार का जताया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव शनिवार को नगर निगम और पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने जबलपुर पहुँचे थे। दादा ईश्वरदास रोहाणी वार्ड सिविल लाईन में वर्षों पुराने धोबी घाट का उन्नयन कर आधुनिक लॉन्ड्री क्षेत्र का स्वरूप देने पर संयुक्त रजक समाज ने सरदार होशियार सिंह गेट के समीप मंच लगाकर मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्वागत किया। वहीं, गुरंदी में अत्याधुनिक और सर्वसुविधायुक्त मत्स्य विक्रय केंद्र (मछली मार्केट) की सौगात देने पर मछुआ समाज और मछली व्यवसाईयों ने पोलिटेक्निक कॉलेज के समीप मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्वागत किया। करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम द्वारा बनाये गये इस अत्याधुनिक मत्स्य विक्रय केंद्र का मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गीता भवन में आयोजित कार्यक्रम में लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव के स्वागत का सिलसिला यहीं नहीं रुका। विद्युत कम्पनियों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने एंपायर तिराहे के पास तथा राजस्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पर्यटन तिराहे के समीप मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्वागत किया और लम्बे अरसे बाद पदोन्नति मिलने पर आभार जताया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. संजय यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय यादव के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने उनके तमरहाई स्थित निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं परिवार जनों से भेंट कर सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ने स्व. बाला प्रसाद सोनकर को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को जबलपुर प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर के सिंधी कैंप स्थित निवास पहुंचकर उनके जीजा श्री बाला प्रसाद सोनकर (पप्पू सोनकर) के निधन पर संवेदनाए व्यक्त की। इस अवसर पर डॉ. यादव ने स्वर्गीय बाला प्रसाद सोनकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story