मप्रः मुख्यमंत्री आज नरसिंहपुर में बलराम कृषि महोत्सव में किसानों से करेंगे वर्चुअली संवाद

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मुख्यमंत्री आज नरसिंहपुर में बलराम कृषि महोत्सव में किसानों से करेंगे वर्चुअली संवाद


मप्रः मुख्यमंत्री आज नरसिंहपुर में बलराम कृषि महोत्सव में किसानों से करेंगे वर्चुअली संवाद


भोपाल, 26 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के नरसिहंपुर जिले में आज सोमवार को बलराम कृषि महोत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर में आयोजित इस महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों से वर्चुअली संवाद करेंगे। इस अवसर पर जिले के पांच चयनित किसान मुख्यमंत्री से संवाद कर अपनी कृषि गतिविधियों, नवाचारों एवं अनुभवों को साझा करेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ यादव से संवाद करने वाले किसानों में ग्राम चीलाचौन कला के इन्द्रपाल पटेल, विकासखंड चीचली के ग्राम पुआरिया की शिवानी कौरव, विकासखंड गोटेगांव के ग्राम रीछा के लक्ष्मण पटेल, विकासखंड करेली के ग्राम करताज के राकेश वहीं विकासखंड चांवरपाठा के ग्राम देगुवां के लक्ष्मण रघुवंशी शामिल हैं।

बलराम कृषि महोत्सव के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती, कृषि विविधीकरण, उद्यानिकी एवं कृषि से जुड़ी अन्य गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। किसानों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर कृषि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन का लाभ उठाएं तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक उत्पादक एवं लाभकारी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766822 Articles

Share this story