मप्र के मुख्यमंत्री से मिले ग्रीनको एनर्जीस के पदाधिकारी, परियोजनाओं की दी जानकारी
भोपाल, 06 अक्टूबर (हि.स.)। ग्रीनको एनर्जी प्रा.लि. के वाइस प्रेसीडेंट नवीन कुमार लक्ष्मण और निदेशक व परामर्शदाता बांदुरु नरसिम्हा राव ने मंगलवार देर शाम भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ग्रीनको एनर्जी के पदाधिकारियों ने नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में नीमच जिले के गांधीसागर में 1920 मेगावॉट की क्षमता के पम्प्ड स्टोरेज परियोजना की प्रगति की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उज्जैन जिले के नागदा में बॉयो रिफायनरी संयंत्र के लिए संचालित प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। नागदा संयंत्र में प्रस्तावित पूंजी निवेश 2 हजार करोड़ रुपये है और 500 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होने की संभावना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

