मप्र के मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया स्पोर्टस गुड्स मैनुफेक्चरिंग योजना की मंजूरी के लिए माना प्रधानमंत्री का आभार

WhatsApp Channel Join Now
मप्र के मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया स्पोर्टस गुड्स मैनुफेक्चरिंग योजना की मंजूरी के लिए माना प्रधानमंत्री का आभार


भोपाल, 28 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 1,856.67 करोड़ रुपये की खेलो इंडिया स्पोर्टस गुड्स मैनुफेक्चरिंग योजना को मंजूरी देने के लिए उनका आभार माना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की इस पहल से खेल उपकरण निर्माण, आधुनिक तकनीक और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खेलों से संबंधित इस योजना को मंजूरी दी है। इससे देश के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सामग्री उपलबध होगी और वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री ने इसे देश में खेलों के विकास, खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और भारत को खेल उपकरण निर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी निर्णय बताया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768576 Articles

Share this story