मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव का शहपुरा में हुआ जोरदार स्वागत, कैफे में कुल्हड़ चाय का लिया आनंद

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव का शहपुरा में हुआ जोरदार स्वागत, कैफे में कुल्हड़ चाय का लिया आनंद


मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव का शहपुरा में हुआ जोरदार स्वागत, कैफे में कुल्हड़ चाय का लिया आनंद


जबलपुर, 30 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का शुक्रवार को नरसिंहपुर के गोटेगांव से सड़क मार्ग से जबलपुर आते समय शहपुरा में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं के आग्रह पर स्थानीय कैफे में कुल्हड़ चाय का आनंद भी लिया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव के शहपुरा पहुंचने पर विधायक नीरज सिंह एवं उनके युवा साथियों ने ढ़ोल-नगाड़े और गगन भेदी नारों से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं से मुलाकात की और उनके साथ कुछ समय बिताया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने शहपुरा में डीआरएक्स कैफे पहुंचकर कुल्हड़ चाय का आनंद लिया। डॉ यादव ने कैफे संचालक राजदीप राय एवं विशेष जैन को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजमणि सिंह बघेल, राजा नाहर, प्रिंस पटेल एवं बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769672 Articles

Share this story