मप्रः राज्यपाल पटेल से मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव, होली की शुभकामनाओं का हुआ आदान-प्रदान

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः राज्यपाल पटेल से मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव, होली की शुभकामनाओं का हुआ आदान-प्रदान


भोपाल, 01 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार शाम को लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट की। राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परस्पर पुष्प-गुच्छ भेंट कर होली पर्व की शुभकामनाओं का आदान -प्रदान किया।

राज्यपाल पटेल को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण संबंधी विभिन्न विषयों की जानकारी दी और औपचारिक चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story