मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई


भोपाल, 22 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा के प्रति शाह की प्रतिबद्धता तथा सहकारिता के माध्यम से जनकल्याण के प्रयास राष्ट्रहित के लिए हम सभी को प्रेरित करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह दीर्घायु एवं सदैव स्वस्थ हों, उनके जीवन में राष्ट्रसेवा के नए संकल्प निरंतर जुड़ते रहें और साकार हों।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765155 Articles

Share this story