मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय पैरा खिलाड़ियों को दी शुभमकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय पैरा खिलाड़ियों को दी शुभमकामनाएं


भोपाल, 18 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान के आइची-नागोया में 5वें एशियाई पैरा गेम्स में भाग ले रहे भारतीय पैरा-खिलाड़ियों को सफल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को सोशल मडिया एक्स पर कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के अटूट हौसले, कड़े परिश्रम और देश के लिए कुछ कर गुजरने के जज़्बे पर समस्त भारतवासियों को गर्व है। समस्त देशवासियों का आशीर्वाद और समर्थन भारतीय खिलाड़ियों के साथ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे एशियाई पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कतरे हुए एक बार फिर तिरंगे का मान बढ़ाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763238 Articles

Share this story