मप्रः मुख्यमंत्री ने प्रख्यात पार्श्व गायिका एस. जानकी के निधन पर व्यक्त किया दुख

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मुख्यमंत्री ने प्रख्यात पार्श्व गायिका एस. जानकी के निधन पर व्यक्त किया दुख


भोपाल, 12 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रख्यात पार्श्व गायिका एस. जानकी अम्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों तथा प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. जानकी ने अपनी मधुर एवं हृदयस्पर्शी गायिकी से भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयां दीं। मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि अम्मा जी के कालजयी गीत सदैव संगीत प्रेमियों के मन-मस्तिष्क में गूंजते रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story