मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लखनऊ में हुई हृदय विदारक घटना पर दु:ख जताया
Jun 22, 2026, 22:31 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
भोपाल, 22 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक भवन में लगी आग से कई विद्यार्थियों के असामयिक निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी में हुई यह घटना हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

