मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने असम में हुई सड़क दुर्घटना पर किया दुख व्यक्त

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने असम में हुई सड़क दुर्घटना पर किया दुख व्यक्त


भोपाल, 13 नवंबर (हि.स.)। असम के गोलाघाट जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर रोंगाजन में पास एक ट्रैवलर गाड़ी की कंटेनर ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 23 लोगों की मौत की जानकारी मिली है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने असम में हुई इस भीषण सड़क दुर्घटना और इसमें हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर इस हृदय विदारक दुर्घटना में दिवंगत हुए नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के परिजन के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776754 Articles

Share this story