मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिहार के शीतला माता मंदिर में हुई दुर्घटना पर किया दुख व्यक्त

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिहार के शीतला माता मंदिर में हुई दुर्घटना पर किया दुख व्यक्त


भोपाल, 31 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को बिहार के नालंदा जिले के शीतला माता मंदिर में हुई दुर्घटना पर गहन दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि नालंदा, बिहार के शीतला माता मंदिर में हुई दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद है। दिवंगत श्रद्धालुओं को विनम्र श्रद्धांजलि। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति तथा सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना है।

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story