मप्र के मुख्यमंत्री ने एसएमई ग्रोथ फंड की स्थापना की मंजूरी के लिए माना प्रधानमंत्री का आभार

WhatsApp Channel Join Now
मप्र के मुख्यमंत्री ने एसएमई ग्रोथ फंड की स्थापना की मंजूरी के लिए माना प्रधानमंत्री का आभार


- केन्द्रीय कैबिनेट ने दी लघु एवं मध्यम उद्यमों में प्रत्यक्ष इक्विटी निवेश के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के एसएमई ग्रोथ फंड की स्थापना को मंजूरी

भोपाल, 06 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लघु एवं मध्यम उद्यमों (एसएमईएस) में प्रत्यक्ष इक्विटी निवेश के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के एसएमई ग्रोथ फंड की स्थापना को मंजूरी दिए जाने पर आभार माना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रीमंडल ने छोटे और मध्यम उद्योगों के विकास के लिए यह ऐतिहासक निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस निर्णय से छोटे और मध्यम उद्यमों को कारोबार बढ़ाने, नई तकनीक अपनाने, उत्पादन क्षमता बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता मिलेगी। टियर-II और टियर-III शहरों में निवेश से औद्योगिक विकास और रोजगार के कई नए अवसर भी बढ़ जाएंगे और संपूर्ण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story