मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दतिया विधानसभा क्षेत्र के चुनावी दौरे पर

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दतिया विधानसभा क्षेत्र के चुनावी दौरे पर


भोपाल, 25 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार को दतिया विधानसभा क्षेत्र के चुनावी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न आमसभाओं, प्रबुद्धजन बैठक, प्रमुख कार्यकर्ताओं से भेंटकर व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

भाजपा कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज दोपहर 2 बजे दतिया के उदगवां एवं सायं 4 बजे सीतापुर मंडल के ग्राम उपरायं में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री सायं 6:30 बजे दतिया चुनाव कार्यालय, होटल रतन रॉयल में आयोजित प्रबुद्धजन बैठक को संबोधित करने के पश्चात् दतिया नगर व ग्रामीण के प्रमुख कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सायं 7:45 बजे होटल एमपीटी मोटेल में व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story