मुख्यमंत्री डॉ. यादव 21 अक्टूबर को वितरित करेंगे अनुकंपा नियुक्ति आदेश

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 21 अक्टूबर को वितरित करेंगे अनुकंपा नियुक्ति आदेश


रविंद्र भवन में होगा समारोह का आयोजन

भोपाल, 20 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार, 21 अक्टूबर को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के अनुकंपा नियुक्ति आदेश वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवनियुक्त कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ भी करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे होगा।

लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 655 सहायक ग्रेड- तीन, 26 प्राथमिक शिक्षक और 257 पात्र भृत्यों को अनुकंपा नियुक्ति आदेश प्रदान किए जाएंगे। प्रदेश सरकार की यह संवेदनशील पहल पात्र परिवारों को शासकीय सेवा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764109 Articles

Share this story