मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर में किया रोड शो, जगह-जगह हुआ स्वागत

मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर में किया रोड शो, जगह-जगह हुआ स्वागत
WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर में किया रोड शो, जगह-जगह हुआ स्वागत


मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर में किया रोड शो, जगह-जगह हुआ स्वागत


भोपाल, 10 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार शाम को जबलपुर में गौतम जी की मढिया से पंडा की मढिया तक रोड शो किया। इस दौरान सड़कों के आस-पास, घरों की छतों से, बालकनियों से जगह-जगह लोग मुख्यमंत्री डॉ. यादव की एक झलक पाने को आतुर दिखे। लोगों में रोड शो को लेकर असीम उत्साह दिखाई दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रोड शो के दौरान उपस्थित विशाल जन समूह का अभिवादन स्वीकार किया। जगह-जगह पंडाल लगाकर मुख्यमंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, विधायक अजय विश्नो्ई, अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर अन्नू , अखिलेश जैन रथ से लोगों का आभार प्रदर्शन कर रहे थे।

राधा कृष्ण बावड़ी का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रोड शो के दौरान जल गंगा अभियान अंतर्गत जल स्रोतों को अविरल बनाने के उद्देश्य से राधा कृष्ण बावड़ी पहुंचकर अवलोकन किया तथा आचमन किया। उन्होंने जल मंदिर में स्थित भगवान महादेव से प्रदेश के कल्याण की प्रार्थना भी की।

उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रयासों से पुराने जल संरचनाओं को नये स्वरूप में लाने के अभियान के तहत उक्त जल संरचना को पुनर्जीवित कर अद्भुत जल मंदिर का रूप दिया। कहा जाता है कि पहले उस बावड़ी में कचरा, गंदगी व वहां जमे गाद के कारण वह बावड़ी गुमनाम जैसी हो गयी थी। लेकिन बावड़ी का चिन्हांकन कर उसे आधुनिक स्वरूप में लाकर जल मंदिर का रूप दिया गया। जहां लोग उस जल मंदिर के दर्शन के लिये जाते है और जल संरक्षण की दिशा में एक नई प्रेरणा लेकर आते है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव को इस आधुनिक जल मंदिर को नये स्वरूप में लाने की जीवनगाथा के बारे में लोक निर्माण मंत्री सिंह ने उन्हें जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने संग्राम सागर की स्वच्छता के लिये श्रमदान किया

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जबलपुर के बाजना मठ मंदिर से लगे ऐतिहासिक तालाब संग्राम सागर की स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। करीब 40 एकड़ क्षेत्र में फैले इस तालाब को गोंड राजा संग्राम शाह द्वारा 16वीं सदी में बनवाया गया था। संग्राम सागर तालाब की स्वच्छता के लिये आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, डॉ. अभिलाष पांडे एवं संतोष बरकड़े, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, जिला अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू, विनोद गोंटिया, पूर्व मंत्री हरेन्द्र जीत सिंह बब्बू एवं शरद जैन भी शामिल हुये।

मुख्यमंत्री ने कलेक्टर बंगला पहुंचकर सक्सेना के पुत्र के निधन पर शोक व्यक्त किया

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ.यादव सोमवार शाम को दिल्ली से विमान द्वारा जबलपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने डुमना एयरपोर्ट से सीधे कलेक्टर दीपक सक्सेना के निवास कलेक्टर बंगला पहुंचकर उनके पुत्र के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story