मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हॉकी विमेंस नेशन्स कप जीतने पर दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हॉकी विमेंस नेशन्स कप जीतने पर दी बधाई


भोपाल, 21 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हॉकी विमेंस नेशन्स कप 2025-26 जीतने पर सभी खिलाड़ियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि एफआईएच (इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन) हॉकी विमेंस नेशन्स कप जीतकर हमारी महिला टीम ने पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। यह सफलता देश की करोंड़ों बेटियों के लिए प्रेरणा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story