मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई
भोपाल, 13 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड की टीम को टेस्ट मैच में पराजित करने पर हार्दिक बधाई दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि भारत की बेटियों ने देश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी महिला क्रिकेट टीम ने दमदार विजय प्राप्त कर इतिहास रचा है। भारतीय टीम की विजय में मध्य प्रदेश की बेटी क्रांति गौड़ ने पहली पारी में 5 विकेट और मैच में कुल 7 विकेट लेकर इस जीत में अपना अहम योगदान दिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विजय पर आज मध्य प्रदेश के साथ पूरा देश गौरवान्वित है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

