मप्र के मुख्यमंत्री ने सोमेंदु बागची को स्विट्जरलैंड में भारत का राजदूत नियुक्त होने पर दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
मप्र के मुख्यमंत्री ने सोमेंदु बागची को स्विट्जरलैंड में भारत का राजदूत नियुक्त होने पर दी बधाई


भोपाल, 18 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सोमेंदु बागची को स्विट्जरलैंड में भारत के राजदूत नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि मध्य प्रदेश की माटी से निकलकर देश की सेवा में यह महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त करना समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री सोमेंदु बागची अपनी विद्वता, अनुभव, सहज व्यक्तित्व और आत्मीय व्यवहार से भारत- स्विट्जरलैंड के संबंधों को सुदृढ़ करते हुए निश्चित ही राष्ट्र का मान बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री बागची को सफल और गौरवपूर्ण कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं दी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story