मप्र के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को सेशल्स गणराज्य द्वारा सम्मानित करने पर दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
मप्र के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को सेशल्स गणराज्य द्वारा सम्मानित करने पर दी बधाई


भोपाल, 28 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सेशल्स गणराज्य द्वारा विशेष सम्मान गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइज़न से सम्मानित किये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश के समस्त नागरिकों की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को सेशल्स गणराज्य के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरवमयी क्षण है। प्रधानमंत्री मोदी को इसके पूर्व अनेक राष्ट्र सम्मानित कर चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सेशल्स गणराज्य द्वारा प्रदत्त सम्मान पर्यावरण संरक्षण सतत विकास, ब्लू इकोनॉमी और वैश्विक सहयोग के प्रति प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story