मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय पहलवान नितेश कुमार को दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय पहलवान नितेश कुमार को दी बधाई


भोपाल, 01 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स: 2026 में पुरुष ग्रीको-रोमन 97 किलोग्राम ग्रुप में सिल्वर मैडल जीतने पर भारतीय पहलवान नितेश कुमार को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि 64 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद भारत को ग्रीको रोमन कुश्ती के एशियन गेम्स फाइनल में पहुंचाकर नितेश कुमार ने भारतीय कुश्ती के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह शानदार उपलब्धि देश के लिए गर्व का क्षण है।

पुरुष स्क्वैश टीम को बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुष टीम स्क्वैश स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर अभय सिंह, वीर चोटरानी, वेलावन सेंथिलकुमार और सूरज कुमार चंद को भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्क्वैश टीम के सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम भावना के साथ देश का गौरव बढ़ाया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story