मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई
भोपाल, 02 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल के लिए 44 साल के इंतज़ार को खत्म करने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि चीन पर 1-0 की जीत से न सिर्फ़ उन्होंने कॉन्टिनेंटल टाइटल फिर से हासिल किया है, बल्कि लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफ़िकेशन भी पक्का कर लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा भारतीय महिला हॉकी टीम की यह उपलब्धि संपूर्ण राष्ट्र के लिए गर्व का पल और हमारी बेटियों के लिए प्रेरणादायी है।
परवीन हुड्डा और अन्य खिलाड़ियों को पदक जीतने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने महिलाओं के 65 किग्रा बॉक्सिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर परवीन हुड्डा को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उनके दृढ़ संकल्प और लड़ने के जज़्बे ने देश का मान बढ़ाया है।
सुजीत को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा कुश्ती स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने पर सुजीत को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सुजीत के साहस, दृढ़ संकल्प और लड़ने के जज़्बे ने देश का मान बढ़ाया है।
अंकुश को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के 80 किग्रा बॉक्सिंग इवेंट में शानदार जीत के साथ गोल्ड मेडल जीतने पर अंकुश को बधाई दी है।
सेपक टकरा की पुरूष क्वाड्रंट टीम को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स : 2026 के सेपक टकरा (किक वॉलीबॉल) की पुरूष क्वाड्रंट टीम को कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि वॉलीबाल और फुटबॉल के इस मिश्रित खेल के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल, दृढ़ संकल्प और सामूहिक प्रयास ने देश का मान बढ़ाया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

