मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन पैरा गेम्स में पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन पैरा गेम्स में पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई


भोपाल, 21 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन पैरा गेम्स-2026 में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पदक जीतने के क्रम जारी रहने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की यह मेहनत, समर्पण, अनुशासन और दृढ़ संकल्प लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को पुरुष डिस्कस थ्रो एफ37 स्पर्धा में भारतीय एथलीट हनी को कांस्य पदक, पुरुष लांग जम्प टी42/टी61/टी63 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर शैलेश कुमार और पुरुषों की 100 मीटर टी 64 स्पर्धा में कांस्यपदक जीतने पर प्रणव देसाई को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत को एशियन पैरा गेम्स में प्राप्त शानदार दोहरी सफलता के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी है। एशियन पैरा गेम्स : 2026 में पुरुषों की 100 मीटर टी 47 स्पर्धा में, 10.69 सेकंड के बेहतरीन समय के साथ स्वर्ण पदक जीतकर दिलीप महादु गावित ने राष्ट्र का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिलीप को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना की है।

भारत के लिए डबल गोल्ड, डबल गौरव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन पैरा गेम्स : 2026 में महिलाओं की 100 मीटर टी 12 स्पर्धा में 12.02 सेकंड के शानदार गेम्स रिकॉर्ड के साथ अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीतने पर सिमरन को भी हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रजत पदक हासिल करने पर मोहम्मद बासिल एम. को भी बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मोहम्मद बासिल एम ने ट्रैक पर गति, कौशल और दृढ़ संकल्प का अद्भुत प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों द्वारा भविष्य में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कामना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन पैरा गेम्स-2026 में भारतीय एथलीट प्रीति पाल को महिलाओं की 100 मीटर टी 35 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन पैरा गेम्स - 2026 में पुरुष जैवलिन थ्रो F12/F13 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मंजीत, महिला - 67 कि.ग्रा. पैरा पॉवर लिफ्टिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर कस्तूरी राजामणि, महिला शॉट पुट एफ34 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर भाग्यश्री जाधव को बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुरुष 100 मी. टी37 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर राकेश भाई भट्ट, मेन्स 100 एम टी35 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर अनुभव चौधरी तथा आर्चरी पैरा कम्पाउंड विमेन्स डबल्स स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर शीतल देवी एवं पायल नाग को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशिया पैरा गेम्स-2026 में पुरुष शॉटपुट एफ56/एफ57 स्पर्धा में ब्रांज मेडल जीतने पर भारत के पैरा एथलीट होकाटो होटोझे सेमा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खिलाड़ियों का परिश्रम, अदम्य साहस और उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के करोड़ो खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों के शॉट पुट F53 इवेंट में 8.16 मीटर के शानदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर आयुष वर्मा, पुरुषों की हाई जंप T64 स्पर्धा में 2.05 मीटर के नए गेम्स रिकॉर्ड के साथ अपना गोल्ड मेडल बरकरार रखने पर एथलीट प्रवीण कुमार को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुरुषों के शॉट पुट F46 इवेंट में एथलीट सचिन खिलारी को सीज़न के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (15.87 मीटर) के साथ गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की हाई जंप T64 श्री बंटी को 1.92 मीटर के अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुरुषों के शॉट पुट F46 इवेंट में मोहम्मद यासर को 15.06 मीटर के साथ सिल्वर मेडल और परवीन को 14.94 मीटर के साथ ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह एक बेहतरीन उपलब्धि है, एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सफलता का स्तर और ऊंचा किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764671 Articles

Share this story