मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स में पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स में पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई


भोपाल, 28 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन खेलों में भारत के युवा खिलाड़ियों के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने वाली ईशा सिंह को देश पर गर्व है। उनकी यह शानदार उपलब्धि देश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।

विथ्या रामराज को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्सस्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर एथलीट विथ्या रामराज को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विथ्या रामराज की यह सफलता, अद्भुत खेल कौशल देश को गौरवान्वित करने वाला है।

गुलवीर सिंह को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 1500 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर गुलवीर सिंह को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुलवीर सिंह की यह उपलब्धि संपूर्ण देश के लिए गौरव का विषय है।

मुरली श्रीशंकर को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स 2026 में पुरूषों की लांग जम्प स्पर्धा में एशियन खेल 2026 में पुरुषों की लांग जम्प स्पर्धा में 8.07 मीटर की छलांग के साथ रजत पदक जीतने पर मुरली श्रीशंकर को बधाई दी है।

यश वीर सिंह और रोहित यादव को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रजत पदक यश वीर सिंह और रोहित यादव को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों एथलीट्स को इस शानदार प्रदर्शन के लिए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

एथलीट पिंकी बलहारा ने जीता कांस्य पदक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में महिलाओं की 78 किलोग्राम कुराश स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट पिंकी बलहारा को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिंकी बलहारा के दृढ़ संकल्प से मिली सफलता युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पारुल चौधरी को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में महिलाओं की 5000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर पारुल चौधरी को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पारुल चौधरी के प्रदर्शन ने भारत के पदक प्राप्ति अभियान में एक और उपलब्धि जोड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पारुल को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story