मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई


भोपाल, 27 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रतिभावान खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर महिला एकल स्क्वैश इवेंट में अनाहत सिंह द्वारा सिल्वर मैडल जीतने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने अनाहत सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह ऐतिहासिक सफलता देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स 2026 में मेन्स सिंगल स्क्वैश इवेंट में रजत पदक जीतने पर अभय सिंह को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अभय सिंह की यह उपलब्धि देश को गौरवान्वित करने के साथ ही युवाओं को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

एंसी सोजन को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की लाँग जम्प स्पर्धा में भारतीय एथलीट एंसी सोजन द्वारा रजत पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एंसी सोजन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन और अद्भुत खेल कौशल का प्रदर्शन कर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुश्री सोजन की यह सफलता देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरक है।

भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स 2026 की पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शंकर की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के लाखों युवाओं को प्रेरित करेगा।

हरिता भद्रा को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स 2026 में एथलिट 200 मीटर फाइनल में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय एथलीट हरिता भद्रा को भी बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हरिता भद्रा की यह उपलब्धि देश के गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने हरिता को खेल में निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिए उज्ज्वल भविष्य कामना की है।

पारुल चौधरी को बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स 2026 की महिलाओं की 3000 मीटर स्टेपलचेज स्पर्धा में 9 मिनट 08.67 सेकंड के राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ कांस्य पदक जीतने पर भारतीय एथलीट पारुल चौधरी को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पारुल का अद्भुत खेल कौशल और समर्पण पूरे देश को गौरवान्वित करने वाला है।

एथलीट सर्वेश कुशारे को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स 2026 की पुरुषों की हाई जम्प स्पर्धा में 2.25 मीटर की शानदार छलांग लगाकर रजत पदक जीतने पर सर्वेश कुशारे को बधाई दी है। एथलीट कुशारे ने 56 वर्ष बाद भारत को रजत पदक दिलवाकर इतिहास रचा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कुशार की यह सफलता और निरंतर परिश्रम देश को गौरवान्वित करने वाला है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story