मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत के 6वीं बार हॉकी में एशियन चैम्पियन्स जीतने पर दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत के 6वीं बार हॉकी में एशियन चैम्पियन्स जीतने पर दी बधाई


मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत के 6वीं बार हॉकी में एशियन चैम्पियन्स जीतने पर दी बधाई


भोपाल, 05 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा छठवीं बार हीरो एशियन चैम्पियन्स ट्रॉफ़ी पंजाब -2026 जीतने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भारत की यह रिकॉर्ड छठवीं खिताबी जीत खिलाड़ियों के शानदार सामूहिक प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और खेल के प्रति समर्पण का प्रतीक है। टीम का हर गोल, हर जीत और हर उपलब्धि देश की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का नया अध्याय लिख रही है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मोहाली में खेले गए फाइनल मुकाबले में जापान को 4-1 से हराकर रिकॉर्ड छठवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776829 Articles

Share this story