मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व योगासन चैम्पियनशिप 2026 के पदक विजेताओं को दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व योगासन चैम्पियनशिप 2026 के पदक विजेताओं को दी बधाई


- पहली विश्व योगासन चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने लहराया परचम, 102 स्वर्ण सहित जीते कुल 114 पदक

भोपाल, 09 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित पहली विश्व योगासन चैम्पियनशिप 2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर भारत की योग शक्ति का 'स्वर्णिम' परचम लहराया है। विश्व योगासन चैम्पियनशिप 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए 102 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 114 पदक जीतकर देशवासियों को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सफलता भारत की समृद्ध ऋषि परंपरा, योग साधना और सांस्कृतिक चेतना की वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रमाण है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story