मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन पैरा गेम्स-2026 में पदक विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन पैरा गेम्स-2026 में पदक विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई


भोपाल, 22 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की लॉन्ग जंप टी 44/टी 62/टी 64 स्पर्धा में शानदार छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीतने पर सोलैराज धर्मराज और कंपाउंड मिक्स्ड टीम फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने पर शीतल देवी और टोमन कुमार को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के बेहतरीन टीम वर्क, अटूट संकल्प और शानदार प्रदर्शन ने देश का मान बढ़ाया है। भारतीय खिलाड़ियों ने भारत के अभियान में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय खिलाड़ियों के भविष्य में अधिक ऊंचाइयां हासिल करने की कामना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को एशियन पैरा गेम्स 2026 में टेबल टेनिस स्पर्धा में मिक्स्ड डबल्स क्लास एक्सडी 7 में ब्रांज मैडल जीतने पर भवानी पटेल और सुभम वाधवा को, पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस 7 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर तेजस नंदकुमार को बधाई दी है। इसी तरह महिलाओं की व्यक्तिगत बैडमिंटन एसयू 5 स्पर्धा में ब्रांज मैडल जीतने पर मनीषा रामादास और महिलाओं की 400 मीटर टी 12 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीतने पर तेजालबेन दामोर को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की यह सफलता देश के युवा खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और तिरंगे का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित करती रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765254 Articles

Share this story