मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन को दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन को दी बधाई


भोपाल, 20 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 में महिला 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन को हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि हमारी बेटी की यह शानदार उपलब्धि देश की करोड़ों बेटियों के लिए प्रेरणा है। इलावेनिल वलारिवन की प्रतिभा, मेहनत और सफलता ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री ने वलारिवन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यही कामना है कि वे इसी तरह देश का नाम रोशन करती रहें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story