मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर दीपक पूनिया को दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर दीपक पूनिया को दी बधाई


भोपाल, 03 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 में पुरुषों की 97 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पहलवान दीपक पूनिया को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय कुश्ती के लिए गर्व का क्षण है। दीपक ने दांव-पेंच और दमखम के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत कर भारत को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामना की कि भारतीय खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से ऐसे ही निरंतर देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

महिला पहलवान अंतिम पंघाल को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम कुश्ती स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अंतिम पंघाल को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह उपलब्धि युवा महिला पहलवानों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story