मप्रः मुख्यमंत्री ने वीडियो पर संज्ञान लेकर दिव्यांग नागरिक को दिलवाई त्वरित सहायता

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मुख्यमंत्री ने वीडियो पर संज्ञान लेकर दिव्यांग नागरिक को दिलवाई त्वरित सहायता


- ट्रायसाइकिल मिलने से दयाशंकर का जीवन होगा आसान

भोपाल, 01 नवम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर बुरहानपुर निवासी दिव्यांग नागरिक दयाशंकर को आने-जाने में आसानी के लिए ट्राइसायकिल उपलब्ध करवाई गई है। दयाशंकर की पत्नी बिंदू बाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का इस सहयोग के लिए आभार माना है। परिवार को बेटियों की शिक्षा के लिए भी सहायता प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को एक्स पर अपनी पोस्ट में बताया कि किसी भी जरूरतमंद की पीड़ा अनसुनी नहीं रहना चाहिए। प्रत्येक परिवार को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उनके संज्ञान में एक वीडियो आया था, जिसमें श्रीमती बिंदू बाई अपने दिव्यांग पति को कंधे पर उठाकर कलेक्टर कार्यालय गई थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए इस वीडियो के संदर्भ में कलेक्टर बुरहानपुर को कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर द्वारा दिव्यांग दयाशंकर को तत्परतापूर्वक सहायता प्रदान की गई। दयाशंकर को ट्राइसायकिल उपलब्ध करवाए जाने से उनके जीवन को आसान बनाने में सहयोग मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770775 Articles

Share this story