मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले मप्र राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले मप्र राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल


- प्रदेश के उमराह यात्रियों की सुरक्षित और शीघ्र भारत वापसी के लिए पहल करने का किया अनुरोध

भोपाल, 27 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की। इस दौरान उन्होंने सऊदी अरब में उमराह के लिए गए प्रदेश के यात्रियों की सुरक्षित और शीघ्र भारत वापसी के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में पहल करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को डॉ. सनवर पटेल ने इस संबंध में पत्र सौंपा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को संबोधित पत्र में लेख है कि पश्चिमी एशिया की वर्तमान परिस्थितियों और हवाई सेवाओं में व्यवधान के कारण सऊदी अरब में उमराह के लिए गए अनेक यात्रियों को निर्धारित अवधि से अधिक समय तक रुकना पड़ रहा है। जिससे उनके आवास, भोजन, दवाइयों और अन्य आवश्यकताओं पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा है। प्रभावित यात्रियों के परिजन भी उनकी सुरक्षित वापसी को लेकर चिंतित हैं। पत्र में प्रकरण की गंभीरता एवं मानवीय पहलू को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय से समन्वय स्थापित कर मध्य प्रदेश के प्रभावित उमराह यात्रियों की सुरक्षित तथा शीघ्र भारत वापसी के लिए आवश्यक पहल करने का मुख्यमंत्री डॉ. यादव से अनुरोध किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767860 Articles

Share this story