भाजपा समाज को लेकर चलती है, कांग्रेस परिवावाद पर टिकी है: डॉ. मोहन यादव

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा समाज को लेकर चलती है, कांग्रेस परिवावाद पर टिकी है: डॉ. मोहन यादव


भाजपा समाज को लेकर चलती है, कांग्रेस परिवावाद पर टिकी है: डॉ. मोहन यादव


दतिया, 25 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार और संगठन समाज को साथ लेकर चलते हैं। हम सभी समाज वर्ग के उत्थान और उनके हितों के कल्याण के लिए कार्य करते हैं। हमारे संगठन में हर समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाता है, जबकि गुटों में बंटी कांग्रस कांग्रेस एक परिवार द्वारा संचालित पार्टी बनकर रह गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार शाम को दतिया उपचुनाव कार्यालय में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मध्य प्रदेश की डबल इंजन सरकार समाज वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाती है और उसका बेहतर क्रियान्वयन भी कराती है, जबकि कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति करती है। कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी हों या मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी सभी एक परिवार के लिए कार्य करते हैं। कांग्रेस के आंतरिक लोकतंत्र नहीं है, जबकि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र भी बहुत मजबूत है।

समाजों के कल्याण के लिए बोर्ड और आयोग बनाए हैं - खण्डेलवाल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा सभी समाजों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। मनुष्य एक सामजिक प्राणी है, भाजपा समाजों के साथ चलकर राष्ट्रवाद प्रथम के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है। भाजपा में व्यापारियों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, चिकित्सकों सहित अन्य प्रबुद्धजनों के लिए अलग-अलग प्रकोष्ठों का गठन किया गया है और प्रकोष्ठों और अपने संगठनों के जरिए हम सभी समाज के हितों के लिए कार्य करते हैं। महिलाओं, युवाओं अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, किसानों और अन्य पिछड़ावर्ग के साथ अल्पसंख्यकों के लिए संगठन में मोर्चो का गठन कर संबंधित समाज के लोगों को संगठन में व्यापक प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है। इसके साथ ही समाजों के कल्याण के लिए भाजपा सरकार बोर्ड और आयोगों का भी गठन कर सभी के हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं।

प्रबुद्धजन सम्मेलन में दतिया विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन समाजों के प्रबुद्धजन व समाज प्रमुखों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेंमंत खण्डेलवाल के समक्ष भारतीय जनता पार्टी को अपने समाज का समर्थन दिया। समाज के प्रमुखों व प्रबुद्धजनों ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने के लिए अपने-अपने समाज के लोगों को वोट देने का भी आह्वान किया।

मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने एक-एक प्रबुद्धजन से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने सभी समाज के प्रबुद्धजनों का स्वागत किया। प्रबुद्धजनों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी समाज प्रमुखों व प्रबुद्धजनों के पास जाकर एक-एक व्यक्ति से बड़ी आत्मीयता के साथ संवाद किया। सभी समाज के प्रबुद्धजनों ने भाजपा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए चुनाव में ऐतिहासिक विजय का आशीर्वाद दिया। सभी समाजों के प्रबुद्धजनों ने कहा कि हम राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर कार्य करने वाली भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देकर विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में सहयोग कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story