भारतीय हॉकी फेडरेशन के सचिव भोलानाथ सिंह ने मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
भारतीय हॉकी फेडरेशन के सचिव भोलानाथ सिंह ने मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव से की मुलाकात


- एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों के हस्ताक्षर वाली विशेष जर्सी और हॉकी स्टिक की भेंट

भोपाल, 03 नवंबर (हि.स.)। भारतीय हॉकी फेडरेशन के सचिव भोलानाथ सिंह ने मंगलवार को मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान भोपाल में मंत्रालय पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को हॉकी स्टिक तथा विशेष जर्सी भेंट की।

जर्सी पर एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों के हस्ताक्षर और नाम अंकित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हॉकी फेडरेशन सचिव भोलानाथ सिंह को प्रदेश में खेल प्रोत्साहन के लिए संचालित योजनाओं और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771893 Articles

Share this story