मप्र के मुख्यमंत्री गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

WhatsApp Channel Join Now
मप्र के मुख्यमंत्री गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल


- हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई

भोपाल, 12 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अनेक केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, मंत्री-मंडल में शामिल अन्य सदस्यों को भी बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा की कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता और उनके मंत्री-मंडलीय सहयोगी असम राज्य के विकास को गति प्रदान करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story