मप्रः मुख्यमंत्री गुरुवार को ग्लोबल स्किल्स पार्क में प्रशिक्षुओं के अभिमुखीकरण समारोह में होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मुख्यमंत्री गुरुवार को ग्लोबल स्किल्स पार्क में प्रशिक्षुओं के अभिमुखीकरण समारोह में होंगे शामिल


भोपाल, 19 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार, 20 अगस्त को भोपाल के संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क में 550 प्रशिक्षुओं के अभिमुखीकरण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ग्लोबल स्किल्स पार्क का भ्रमण करेंगे। साथ ही अकादमिक लैब का अवलोकन कर प्रशिक्षुओं से संवाद करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं, आधुनिक तकनीकी सुविधाओं और युवाओं को दिए जा रहे कौशल प्रशिक्षण की जानकारी लेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योग जगत के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से भेंट और चर्चा करेंगे। साथ ही कौशल प्रशिक्षण और उद्योगों की जरूरत के अनुरूप युवाओं को तैयार करने से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story