खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

WhatsApp Channel Join Now
खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


भोपाल, 18 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन पैरा गेम्स : 2026 में पुरुषों की जैवलिन एफ-46 स्पर्धा में 65.11 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर रिंकू और 65.02 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीतने पर अजीत सिंह को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में भी ऐसी ही सफलता हासिल करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

भारत के लिए स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 1500 मीटर T12/13 स्पर्धा में, 5:12.39 के अपने सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत समय के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर सौम्या कुमार और 5:30.90 के शानदार प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीतने पर राधा वेंकटेश को भी हार्दिक बधाई दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763724 Articles

Share this story