मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी जनक दुलारी शर्मा के निधन पर किया दुख व्यक्त

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी जनक दुलारी शर्मा के निधन पर किया दुख व्यक्त


भोपाल, 24 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख एवं भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की माताजी जनक दुलारी शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि मां सम्पूर्ण जीवन की आधारिाला होती हैं, उनका जाना अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजन को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story