छिंदवाड़ाः कल्पवृक्ष फाउंडेशन ने का शहर को हरा भरा बनाने का अभियान जारी

WhatsApp Channel Join Now
छिंदवाड़ाः कल्पवृक्ष फाउंडेशन ने का शहर को हरा भरा बनाने का अभियान जारी


छिंदवाड़ाः कल्पवृक्ष फाउंडेशन ने का शहर को हरा भरा बनाने का अभियान जारी


छिंदवाड़ा, 15 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कल्पवृक्ष फाउंडेशन 26 मई 2024 से लगातार 95 सप्ताह से पौधारोपण कर रहा है।साथ ही लगाए हुए पौधे मे सप्ताह 2 बार 5.5 लीटर पानी डाला जाता है और उनकी देख भाल भी की जाती है।

जिस प्रकार गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। आने वाले 20 सालो मे गर्मी भयानक रूप ले लेगी। इसलिए कल्पवृक्ष फाउंडेशन ने पौधे लगाना और उनकी देख भाल करना शुरू किया है, ताकि आने वाले समय मे वृक्ष बनकर तैयार हो जाये और हमारे आने वाली पीढ़ी को उस भयानक गर्मी का सामना ना करना पड़े।

कल्पवृक्ष फाउंडेशन कपिल जैन और कविता जैन स्वयं छिंदवाड़ा को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। इसी श्रृंखला मे हर रविवार दोस्तों के जन्मदिन मे केक ना काट कर एक पौधारोपण करके दोस्तों को प्रकृति से कल्पवृक्ष फाउंडेशन जोड़ने का काम कर रहे हैं।

कपिल जैन ने अपील की है कि तो आइये कल्पवृक्ष फाउंडेशन से जुड़िये और छिंदवाड़ा को हरा भरा बनाइये। आज रविवार के दिन कविता जैन जी एवं दोस्तों के जन्मदिन के उपलक्ष्य मे भरतादेव मे पौधारोपण किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / sandeep chowhan

Share this story