छतरपुरः दो बाइकों की टक्कर में घायल युवकों को डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल

WhatsApp Channel Join Now
छतरपुरः दो बाइकों की टक्कर में घायल युवकों को डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल


भोपाल, 06 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश में डायल-112 आपात स्थितियों में त्वरित सहायता और जन-सुरक्षा का भरोसेमंद माध्यम है। छतरपुर जिले में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में घायल हुए दो युवकों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर डायल-112 जवानों ने अपनी तत्परता और सेवा-भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

पुलिस मुख्यालय द्वारा शुक्रवार को जानकारी दी गई कि 05 मार्च को छतरपुर जिले के थाना महाराजपुर क्षेत्र अंतर्गत कुसमा पेट्रोल पंप के पास दो मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो जाने की सूचना डायल-112 राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना महाराजपुर क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ आरक्षक अवधेश मीणा एवं पायलट अनिल ने पाया कि दो मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत हो गई थी, जिसमें दो युवक घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों घायलों को एफआरव्ही वाहन की सहायता से महाराजपुर अस्पताल पहुँचाया। डायल-112 की तत्परता के कारण घायलों को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध हो सकी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story