भोपालः जगदीशपुर में 19 जुलाई कैबिनेट बैठक, कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
भोपालः जगदीशपुर में 19 जुलाई कैबिनेट बैठक, कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण


भोपाल, 17 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार, 19 जुलाई को जगदीशपुर में होने वाली कैबिनेट बैठक की व्यवस्थाओं के संबंध में शुक्रवार को भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने स्थल निरीक्षण किया।

उन्होंने बैठक के सफल एवं सुचारू संपादन के लिए आयोजन स्थल पर चल रही विभिन्न व्यवस्थाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ अंजू अरुण कुमार, एडीएम महेंद्र कवचे, प्रकाश नायक, पुलिस अधीक्षक देहात पंकज पांडे सहित विभिन्न संबंधित विभागों के जिला एवं संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story