सीहोरः स्वच्छ सर्वेक्षण में बुदनी को राष्ट्रीय स्तर पर मिला तीसरा स्थान
सीहोर, 11 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुदनी नगर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। बुदनी को 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में बुधवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुदनी को यह प्रतिष्ठित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार प्रदान किया। इस उपलब्धि से जिले में हर्ष का माहौल है। कलेक्टर बालागुरु के. ने बुदनी नगर की इस उपलब्धि पर सभी नगरवासियों, सफाईमित्रों एवं नगर परिषद की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि स्वच्छता के प्रति नगरवासियों की जागरूकता, सफाईमित्रों के समर्पण और नगर परिषद के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

