मप्र से राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी आज दाखिल करेंगे नामांकन

WhatsApp Channel Join Now
मप्र से राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी आज दाखिल करेंगे नामांकन


- मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सहित प्रदेश नेतृत्व नामांकन कराएंगे जमा

भोपाल, 31 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए रिक्त एक सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी आज शनिवार को भोपाल पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री प्रातः 11 बजे प्रदेश कार्यालय से नामांकन दाखिल करने के लिए रवाना होंगे और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति में विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे।

इससे पहले पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर व वरिष्ठ नेतृत्व के साथ प्रातः 10ः30 बजे प्रदेश कार्यालय में पार्टी के महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769694 Articles

Share this story