भोपाल में गोमांस का मामला, मंत्री सारंग बोले- किसी को नहीं बख्शा जाएगा, निगम अध्यक्ष ने कही सख्त कार्रवाई करने की बात
भोपाल, 12 जनवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल में नगर निगम के आधुनिक स्लॉटर हाउस की गाड़ी में मिले मांस में गोमांस की पुष्टि होने के बाद विपक्ष हमलावर है। विपक्ष लगातार महापौर और एमआईसी (मेयर इन कौंसिल) का इस्तीफा मांग रहा है। वहीं इस पूरे मामले काे लेकर भाजपा नेताओं के बयान सामने आए है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि गोमांस या गोकशी मामले में किसी को बक्शा नहीं जाएगा। वहीं पूरे मामले के खुलासे के बाद पहली बार निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी का बयान सामने आया है। उन्हाेंने भी आराेपियाें और उन्हें संरक्षण देने वालाें पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गोमांस के मुद्दे पर मंत्री विश्वास सारंग ने साेमवार काे मीडिया काे दिए बयान में कहा कि गोमांस या गोकशी मामले में किसी को बक्शा नहीं जाएगा। व्यापारी हो या अधिकारी कोई भी बक्शा नहीं जाएगा। सख्त कार्रवाई होगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं। दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी, जो नजीर पेश होगी। किसी की हिम्मत नहीं होगी। अगर गोमाता की कटाई हुई है तो दोषियों के खिलाफ हत्या का केस होना चाहिए। उन्हें फांसी की सजा होनी चाहिए।
निगम अध्यक्ष ने कही सख्त कार्रवाई करने की बात
इधर, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सोमवार काे भाेपाल के सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में हुए राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। यहां गाे मांस काे लेकर पूछे गए मीडिया के सवाल पर उन्हाेंने कहा कि इस मामले में अभी अधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी चाहे छोटा हो या बड़ा, उसे नहीं बख्शेंगे। असलम चमड़ा हो या कहीं का चमड़ा, उसकी चमड़ी उतार दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्लॉटर हाउस का प्रस्ताव नगर निगम परिषद की बैठक में नहीं आया। कोई भी अपराधी या उसे संरक्षण देने वाले को नहीं छोड़ेंगे।
संस्कृति मंत्री बोले- ये विधर्मी लोग है
भोपाल नगर निगम की गौशाला में मृत गोवंश मिलने की घटना के बाद अब मध्य प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कहीं है। मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि मोहन यादव की गो पालक सरकार है। जिस तरह की ये घटना भोपाल से सामने आई है इसकी निंदा जितनी की जाए कम है। मंत्री लाेधी ने कहा कि जो भी आरोपी है, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। किसी को बक्सा नहीं जाएगा। ये जो भी लोग है वह विधर्मी लोग हैं इन अंदर मानवता खत्म हो चुकी है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले समय में सरकार इन पर ऐसी कार्रवाई होगी जो मिसाल बनेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

