भोपालः आम लोगों को लिए खुलेगा खुशीलाल महाविद्यालय का हर्बल गार्डन

WhatsApp Channel Join Now
भोपालः आम लोगों को लिए खुलेगा खुशीलाल महाविद्यालय का हर्बल गार्डन


भोपालः आम लोगों को लिए खुलेगा खुशीलाल महाविद्यालय का हर्बल गार्डन


- संभागायुक्त शर्मा की अध्यक्षता में खुशीलाल चिकित्सा महाविद्यालय की कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न

भोपाल, 19 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने कहा कि पंडित खुशीलाल चिकित्सालय परिसर में चिकित्सालय, महाविद्यालय के हर्बल गार्डन को आमजन के लिए खोलने एवं पंचकर्म सुपर स्पेशलिटी एवं वेलनेस केन्द्र को और अधिक आधुनिक बनाने के लिए स्टीम चैम्बर एवं केरल की केरलीय औषधियों की अनुमति प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित होने वाले सेमिनार रिसर्च पेपर एवं कार्यशालाओं का डेटावेस तैयार करने की भी अनुमति दी जा रही है।

संभागायुक्त शर्मा ने यह बात गुरुवार को भोपाल के ख़ुशीलाल चिकित्सा महाविद्यालय के सभाकक्ष में महाविद्यालय की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली। बैठक में परिसर में बनाए गए हर्बल गार्डन को स्कूल के बच्चों के लिए आयुर्वेदिक पौधों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए खोलने की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। विद्यालय अपने छात्र-छात्राओं को अब हर्बल गार्डन का टूर करवा सकते हैं। इसके लिए प्रति छात्र दस रुपए फीस निर्धारण का अनुमोदन भी किया गया।

बैठक में फार्मेसी बिल्डिंग के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही एनएबीएच मानकों के अनुसार महाविद्यालय में आवश्यक सामग्री खरीदने सैद्धांतिक अनुमति प्रदान की गई। बैठक में आयुष मंत्रालय अंतर्गत भारतीय चिकित्सा प्रणाली के राष्ट्रीय आयोग एनसीआईएसएम के न्यूनतम स्नोतकोत्तर मापदंड के अनुसार चिकित्सा महाविद्यालय निर्माणाधीन एनिमल हाउस के लिए आवश्यक उपकरण एवं यंत्र खरीदने की अनुमति प्रदान की गई।

बताया गया कि संस्थान द्वारा प्रदेश के 4 अधिसूचित ट्रायबल क्षेत्र में सिकल सेल एनीमिया में संचालित शोध प्रोजेक्ट आयुर्वेदा इंटरवेंशन एज एड ऑन थैरेपी इन केस ऑफ सिकिल सेज डिसिज इन धार एवं बड़वानी में आयुष मंत्रालय भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार वितरित की गई औषधियों के प्रभावों का वैज्ञानिक अघ्ययन एवं शोध रिपोर्ट तैयार की गई है जिसके सकारात्मक परिणाम आये हैं।

बैठक में महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय एवं पीजी भवन के रिपेयरिंग कार्य को समय-सीमा में पूर्ण कराए महाविद्यालय में लैब्स के आधुनिकीकरण एवं कार्यप्रणाली को अपग्रेड करने की अनुमति भी दी गई। इसके साथ ही प्रोफेसर्स को समय समय पर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल साइंस के साथ अन्य प्रोफ़ेशनल की वर्कशॉप आयोजित किए जाने की अनुमति दी गई। संस्था में संचालित केन्द्रीय प्रयोगशाला को एनएबीएल एक्रीडिटेशन के लिए तैयार करने 5 सेल काउंटर की अनुमति के साथ संस्थान चिकित्सालय लैब, शल्य चिकित्सा विभाग के ऑपरेशन थियेटर प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग में ओटी, ओपीडी, आईपीडी के लिए आवश्यक उपकरण एवं सामग्री खरीदने की सैद्धांतिक अनुमति प्रदान की गई।

संभागायुक्त शर्मा ने महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय में अलग-अलग विभागों में आवश्यक उपकरण एवं आधुनिकीकरण के लिए सामग्री हेल्थ कॉर्पोरेशन एवं क्रय भंडार नियमानुसार आवश्यक उपकरणों के क्रय करने, डिजिटल एक्स-रे मशीन, अग्निशमन उपकरण, सभी जांच लैब्स में सीसीटीवी कैमरा लगवाने का अनुमोदन किया। शर्मा ने महाविद्यालय से संबद्ध पीजी विद्यार्थियों के रिसर्च का पेटेंट करवाए जाने की विस्तृत जानकारी ली और विद्यार्थियों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त आयुक्त डॉ. विनोद यादव, प्राचार्य डॉ. उमेश शुक्ला, अधीक्षक खुशीलाल महाविद्यालय डॉ. हरिप्रसाद शर्मा, समिति के सदस्य डॉ. उर्मिला शुक्ला, डॉ. आर. पति, डॉ. रीता मारवा एवं राजेश भावसार उपस्थित रहे।

सभी जिलों में मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को एसएसआर - 2027 की समीक्षा बैठक का आयोजन वीसी के माध्यम से किया गया। बैठक में मतदाता सूची की प्रगति, दावे आपत्तियों के निराकरण एवं फार्म - 06, 07 एवं 08 की समीक्षा की गई। बैठक में संभागायुक्त शर्मा ने भोपाल संभाग के सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि जिले सभी कलेक्टर्स, एसडीएम एवं तहसीलदार क्षेत्र भ्रमण करें एवं नये वोटर्स जोड़ने के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले एसएसआर में जिलों में कम जेण्डर एवं ईपी रेशो वाले मतदान केन्द्रों की सूची तैयार करवाकर बीएलओ को समय-सीमा वार नाम जोड़ने के लिए विशेष ड्राइव चलाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी ईआरओ प्रतिदिन फार्म - 06, 07 एवं 08 की जानकारी चस्पा बोर्ड पर चस्पा करवाएं। साथ ही साप्ताहिक राजनेतिक दलों के साथ बैठक कर संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। अभियान अंतर्गत संभाग के सभी जिलों में शिफ्टेड एवं अनुपस्थित वोटर्स का पुनरीक्षण करें। आगामी 15 दिवस में सभी जिलों में विशेष प्रयास करें कि कोई भी पात्र मतदाता न छूटे और इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए कि मृत एवं अपात्र व्यक्ति का सूची में नाम न हो। बैठक में उपायुक्त भारती देवी मिश्रा और सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी (वीसी द्वारा) उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780025 Articles

Share this story