भोपालः बीडीए के विद्या नगर कार्य फेस-2 एवं 3 का संभागायुक्त ने किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
भोपालः बीडीए के विद्या नगर कार्य फेस-2 एवं 3 का संभागायुक्त ने किया निरीक्षण


- विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की ली जानकारी, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

भोपाल, 23 अक्टूबर (हि.स.)। भोपाल विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने शुक्रवार को प्राधिकरण के विद्या नगर फेस-2 एवं फेस-3 सम्बन्धी कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप तथा तय समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि क्षेत्र के रहवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति, शेष कार्य और उनकी समय-सीमा के संबंध में जानकारी ली। साथ ही आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।

संभागायुक्त ने कहा कि विकास प्राधिकरण की योजनाओं में नागरिक सुविधाओं का विस्तार और अधोसंरचना का बेहतर विकास प्राथमिकता है। निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से स्थल निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की निगरानी करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर भोपाल विकास प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री नवीन श्रीवास्तव एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765798 Articles

Share this story