भोपालः संभागायुक्त ने किया मेट्रो डिपो का निरीक्षण, मेट्रो परियोजना की प्रगति की ली जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
भोपालः संभागायुक्त ने किया मेट्रो डिपो का निरीक्षण, मेट्रो परियोजना की प्रगति की ली जानकारी


भोपालः संभागायुक्त ने किया मेट्रो डिपो का निरीक्षण, मेट्रो परियोजना की प्रगति की ली जानकारी


भोपाल, 19 अगस्त (हि.स.)। भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने बुधवार को सुभाष नगर स्थित मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) के डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संभागायुक्त शर्मा ने भोपाल मेट्रो परियोजना की प्रगति, परिचालन व्यवस्था एवं निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। संभागायुक्त ने डिपो परिसर में परिचालन प्रणाली एवं विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्हें मेट्रो परियोजना के वर्तमान निर्माण कार्यों, संचालन संबंधी व्यवस्थाओं तथा आगामी कार्ययोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य ने परियोजना की प्रगति एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।

मेट्रो में की यात्रा

संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने सुभाष नगर से एम्स स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन में यात्रा भी की। इस दौरान उन्होंने यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं परिचालन प्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने मेट्रो संचालन में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों तथा सुरक्षा मानकों की जानकारी प्राप्त की और परियोजना के सुव्यवस्थित क्रियान्वयन की सराहना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story