भोपालः कलेक्टर ने सुरभि गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
भोपालः कलेक्टर ने सुरभि गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा


भोपाल, 23 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत बरखेड़ी अब्दुल्ला स्थित सुरभि गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम भोपाल के आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी इला तिवारी उपस्थित रहीं।

कलेक्टर ने गौशाला की व्यवस्थाओं एवं संबंधित कार्यों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पंचायत भोपाल की मुख्य कार्यपालन अधिकारी इला तिवारी ने जनपद पंचायत फंदा की ग्राम पंचायत बालमपुर, सूखीसेवनिया एवं डोब का भ्रमण कर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन गौशालाओं का निरीक्षण कर निर्माण कार्य दीपावली तक पूर्ण कराने तथा उनका संचालन प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

सीईओ इला तिवारी ने ग्रामों में स्वच्छता व्यवस्था, खेत-तालाब निर्माण कार्यों तथा विद्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पेंशन प्राप्त करने में हितग्राहियों को आ रही समस्याओं का संज्ञान लेकर उनका त्वरित निराकरण कराया गया। उन्होंने विभागीय योजनाओं के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए वीबी-जी राम-जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को पूर्व से लंबित विकास कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराने तथा कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं करने के लिए निर्देशित किया। प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण करते हुए श्रीमती तिवारी ने सभी आवास निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग तथा हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

इला तिवारी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें। सभी निर्माण एवं विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराए जाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765731 Articles

Share this story