भोपालः छत्तीसगढ़ की युवती तीन लोगों पर लगाया दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, केस दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
भोपालः छत्तीसगढ़ की युवती तीन लोगों पर लगाया दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, केस दर्ज


भोपाल, 23 फरवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय युवती भोपाल में तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और एक महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। युवती रविवार रात अपने मामा के साथ बागसेवनिया थाने पहुंची और प्रकरण दर्ज कराया।

पुलिस ने युवती की शिकायत पर मुख्य आरोपी अमरीन, उसकी छोटी बहन आफरीन और उसके दोस्त चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। युवती के साथ एक 32 वर्षीय महिला भी थाने पहुंची थी, उसने पुलिस को बताया कि चंदन ने दुष्कर्म करने के बाद उसका धर्म परिवर्तन कराया था। उसे बुर्का पहनवाया और नमाज भी पढ़वाई।

युवती ने पुलिस को बताया कि वह ब्यूटीशियन का काम करती है। उसकी 31 दिसंबर 2024 को शाहपुरा स्थित एक होटल में दोस्त की बर्थडे पार्टी में एक युवती से मुलाकात हुई। बाद में दोनों साथ रहने लगीं। जनवरी 2025 में वे बागसेवनिया में रहने वाली अमरीन उर्फ माहिरा के पास शिफ्ट हो गईं। कुछ समय बाद पीड़िता को पता चला कि उसकी सहेली ने अमरीन के कहने पर धर्म परिवर्तन कर उसके भाई से शादी कर ली है।

पीड़ित युवती ने ड्रग्स की लत लगाने के आरोप भी लगाए हैं। उसका कहना है कि अगस्त 2025 में अमरीन का करीबी चंदन यादव बहन से मिलाने के बहाने ले गया और धमका कर दुष्कर्म किया। बदनाम करने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद अलग-अलग समय पर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे छोटे कपड़े पहनाकर शहर के पब-लाउंज में ले जाया जाता था। अनजान लोगों से मेल-जोल का दबाव बनाया जाता था। इसी दौरान उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डाला गया। नवंबर 2025 में अमरीन उसे गांधी नगर स्थित अब्बास नगर में अपने परिजन से मिलाने ले गई। आरोप है कि वहां अमरीन के भाई बिलाल ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। दिसंबर 2025 में अमरीन पीड़िता को निजी काम का हवाला देकर अहमदाबाद ले गई। वहां यासिर नामक युवक से मिलवाया। पीड़िता का आरोप है कि वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जनवरी 2026 में वह भोपाल छोड़कर छत्तीसगढ़ अपने मामा के घर चली गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story