भोपालः संभाग आयुक्त और आईजी ने जगदीशपुर में कैबिनेट बैठक के कार्यक्रम स्थल पर देखीं व्यवस्थाएं

WhatsApp Channel Join Now
भोपालः संभाग आयुक्त और आईजी ने जगदीशपुर में कैबिनेट बैठक के कार्यक्रम स्थल पर देखीं व्यवस्थाएं


भोपाल, 18 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार, 19 जुलाई को जगदीशपुर में होने वाली कैबिनेट बैठक की व्यवस्थाओं के संबंध में शनिवार को भोपाल संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा और आईजी (देहात रेंज) रुचि वर्धन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सारी व्यवस्थाओं को दिखा।

इस दौरान उन्होंने बैठक के सफल एवं सुचारू संपादन के संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, डीआईजी राजेश सिंह चंदेल, एसपी (देहात) पंकज पाण्डे सहित संबंधित विभागों के जिला एवं संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त शर्मा ने निर्देश दिए कि बैठक के महत्व को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी तरह चाक- चौबंद और त्रुटिहीन होनी चाहिए। उन्होंने वहां बैठक व्यवस्था, सुरक्षा मानकों, सौंदर्यीकरण तथा ई-कैबिनेट के लिए आवश्यक आधुनिक तकनीकी प्रबंधों को देखा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे दिए गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ निर्वहन करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story